Showing posts with label कविता. Show all posts
बिना भैंस के दूध - दही - घी bina bhains ke dudh dahi ghee
बिना भैंस के दूध - दही - घी
एक गॉव में रहता था निर्धन किसान परिवार ,
पति - पत्नी मिल चला रहे थे किसी तरह घर - बार ,
दोनों मिलकर खूब परिश्रम खेतों में करते थे ,
फिर भी अच्छी तरह न उनके पेट कभी भरते थे ,
एक रोज की बात है दोनों बैठे थे आँगन में ,
पति अपनी पत्नी से बोला अति प्रसन्न हो मन में ,
" सुनो प्रिये ! इस बार फसल अपनी भी अच्छी होगी ,
खाएँगे भर पेट और घर में कुछ लक्ष्मी होगी। "
यह सुन कर के पत्नी भी हो गई फूलकर कुप्पा ,
बोली - " मेरे होने वाले बच्चे के ओ बाप्पा ,
घर में लक्ष्मी आएगी , नथुनी गढ़वाऊंगी ,
बन - थान करके, शहर - सलीमा देखन जाऊँगी। "
" नहीं - नहीं ,यह फ़िज़ूल खर्ची कभी न होने दूंगा ,
बचे हुए पैसों से अच्छी भैंस एक मैं लूंगा। "
पत्नी बोली खूब चहककर ," बात रही यह पक्की ,
दूध - दही - घी घर में होगा , होगी खूब तरक्की।
कुछ बेचूंगी दूध - दही , कुछ घर में खाऊँगी ,
थोड़ा दूध - दही - घी अपने मैके भिजवाऊँगी। "
इतना सुनकर उछाल पड़ा पति आग बबूला होकर ,
लगा पीटने पत्नी को , मोटा- सा डंडा लेकर।
पीट - पीटकर कहता था - "तू घर को लुटवाएगी ?
मेरे घर का दूध - दही - घी , मैके भिजवाएगी ?
यदि इस घर का दूध - दही - घी मैके भिजवाएगी ?
टाँगे दूंगा तोड़ , मोटाई सारी झड़ जाएगी। "
यह सब देख पडोसी अपना डंडा लेकर आया ,
पति के कूबड़ पर जोरों से , चार बार चटकाया ,
डंडे खाकर चार रह गया, पति अब हक्का - बक्का ,
बोला - " हमको मार रहे क्यों अरे पडोसी कक्का ?"
कहा पडोसी ने - "देखो चलकर तुम साथ हमारे ,
आज तुम्हारी भैंस हमारे , खेत चर गयी सारे। "
पति बोला - "हे कक्का , इतना झूठ न बोलो ऐसे ,
भैंस नहीं पाली जब मैंने , खेत चर गई कैसे ?"
कहा पडोसी ने तपाक से - "सुन बे ओ घनचक्कर ,
भैंस नहीं तो मार- पीट का है यह कैसा चक्कर ?
बिना भैंस के दूध - दही की धार बहेगी कैसे ?
दूध - दही जब नहीं तो ये मैके भिजवाएगी कैसे ?"
सुनकर सारी बात समझ में जब किसान के आया,
हँसकर अपनी पत्नी को तब उसने गले लगाया।
Ganesh Chaturthi Messages/ SMS / Quotes in Hindi to upload on facebook
QUOTES FOR GANESH CHATURTHI
गणेश जी रूप निराला है
चेहरा भी भोला भला है ,
जिसे भी आती है कोई मुसीबत
उसे इन्ही ने तो संभाला है !!
हैप्पी गणेश चतुर्थी ……. !!!
गणेश उत्सव के पावन पर्व में
आपका जीवन सुख शांति ,
और ध्यान से भरा हो
जीवन में आपको सफलता मिले ...!!
आप सब को ,
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनायें ...!!!
एक ,दो , तीन , चार
गणपति जी की जय - जय कार ,
पांच , छह , सात , आठ
गणपति जी है सब के साथ.…. !!
हैप्पी गणेश चतुर्थी ………. !!!
गणेश जी के पेट जितनी आपकी ख़ुशी हो
उनके चूहे जितना छोटा आपका गम हो ,
सूंड की तरह लम्बी जिंदगी हो और
आपका हर दिन उनके लड्डू जितना स्वीट हो !!
हैप्पी गणेश चतुर्थी ……।
गणेश जी रूप निराला है
चेहरा भी भोला भला है ,
जिसे भी आती है कोई मुसीबत
उसे इन्ही ने तो संभाला है !!
हैप्पी गणेश चतुर्थी ……. !!!
गणेश उत्सव के पावन पर्व में
आपका जीवन सुख शांति ,
और ध्यान से भरा हो
जीवन में आपको सफलता मिले ...!!
आप सब को ,
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनायें ...!!!
एक ,दो , तीन , चार
गणपति जी की जय - जय कार ,
पांच , छह , सात , आठ
गणपति जी है सब के साथ.…. !!
हैप्पी गणेश चतुर्थी ………. !!!
गणेश जी के पेट जितनी आपकी ख़ुशी हो
उनके चूहे जितना छोटा आपका गम हो ,
सूंड की तरह लम्बी जिंदगी हो और
आपका हर दिन उनके लड्डू जितना स्वीट हो !!
हैप्पी गणेश चतुर्थी ……।
05 - September:- Teacher's Day ;शिक्षक दिवस
.jpg)
शिक्षक दिवस
कभी डाँट - डपट कर , प्यार जताया
कभी रोक - टोक कर , चलना सिखाया
कभी काली सलेट पर चाँक से
एक उज्जवल भविष्य का सूरज उगाया
कभी ढाल बन हर मुश्किल से बचाया
कभी हक़ के लिए लड़ना सिखाया
कभी गलती बता कर , कभी गलती बचा कर
एक सच्चे गुरु का फ़र्ज़ निभाया ।
कभी माता - पिता बन दी सलाह
कभी दोस्त बन , होसला बढ़ाया
आज कहते है उन टीचर्स को बड़ा सा 'थैंक यू '
जिन्होंने हमें इस काबिल बनाया ।
शिक्षक दिवस के अवसर पर 'Focus Bloggers ' की ओर से सभी पाठकों को
HAPPY TEACHER'S DAY
---------------------------------------------- -------------------------------------------------------
स्वर्ग प्राप्ति का सच्चा साधन
स्वर्ग प्राप्ति का सच्चा साधन : कहानी
फ्रांसिस का जन्म इटली के एक सम्रद्ध परिवार में हुआ था । युवावस्था में वह किसी गंभीर बीमारी ग्रस्त हो गए । अनेक इलाजों के बाद भी जब उनके बचने की कोई आशा न रही , तो उन्होंने अपने को ईश्वर को समर्पित कर दिया । एक दिन उन्हें अनुभूति हुई की प्रभु ईशा पास खड़े हैं और उनसे कह रहे हैं , धन - संपत्ति के मोह से मुक्त होकर अपना जीवन मानव - सेवा के लिए समर्पित करने का संकल्प लो । प्रत्येक मानव से , यहाँ तक की निरीह पशु - पक्षियों से भी प्रेम करो । मृत्यु स्वतह दूर भाग जाएगी । इसके बाद फ्रांसिस निरोग होते गए ।
एक दिन उन्होंने अपने पिता से कहा , मुझे प्रभु ईशा से इस शर्त पर दान मिला है कि मैं अपना सर्वस्व गरीबों की सेवा - सहायता में बिताऊंगा । क्रोद्ध होकर पिता ने उसे संपत्ति से वंचित कर घर से निकल दिया । फ्रांसिस भिक्षुक बनकर दिन दुनिया की सहायता में जुट गए ।
ईशा मसीह के जन्मदिन पर एक धनी व्यक्ति ने चर्च में भव्य समारोह का आयोजन किया । फ्रांसिस ने उस व्यक्ति से कहा , ईशा इस प्रकार के निरर्थक प्रदर्शन से खुश नहीं होंगे । उन्हें खुश करना है , तो आवश्यकता के अनुसार धन - संपत्ति अपने पास रखो , शेष गरीबों और जरुरतमंदों के कल्याण में लगा दो । यही स्वर्ग प्राप्ति का सच्चा साधन है । उस धनि व्यक्ति ने अपनी तमाम संपत्ति जनकल्याण के कार्य में लगा दी ।
उददेश्य : प्रभु ईशा को खुश करने के लिए अपना धन गरीबों के कल्याण में लगाओ ।
--------------------------------------------- -------------------------------------------------------
क्या होती है शिक्षा ? : कविता kya hoti h siksha
शिक्षा का उपदेश्य
बहुत जरूरी होती शिक्षा ,
सारे अवगुण धोती शिक्षा
चाहे जितना पढ़ ले हम, पर
कभी न पूरी होती शिक्षा ।
शिक्षा पाकर ही बनते हैं ,
नेता , अफसर , शिक्षक
वैज्ञानिक , मंत्री , व्यापारी
और साधारण रक्षक ।
बुद्धिमानी को बुद्धि देती ,
अज्ञानी को ज्ञान ,
शिक्षा से ही बन सकता ,
भारत देश महान ।
------------------------------------------ ----------------------------------------------
Subscribe to:
Posts (Atom)
Popular Posts
- CHEMISTRY PROJECT ON RUSTING OF IRON
- बिना भैंस के दूध - दही - घी bina bhains ke dudh dahi ghee
- सरस्वती वंदना saraswati vandna
- क्या होती है शिक्षा ? : कविता kya hoti h siksha
- The role of backbenchers in the class
- Ganesh Chaturthi Messages/ SMS / Quotes in Hindi to upload on facebook
- RUSTING OF IRON
- Interview with God!
- FULL FORM OF BODMAS
- KNOWLEDGEABLE THOUGHTS
Labels
- AMAZING FACTS
- amazing story
- ANIMALS
- CHEMISTRY
- CORROSION
- FRIENDSHIP POEM
- HINDI JOKES
- HINDI POEM
- hindi poem like story
- KNOWLEDGE
- KNOWLEDGE OUOTES
- kya hoti h siksha
- MATHEMATICS
- MESSAGES
- NATURE
- POEM
- POEM FOR FACEBOOK
- POEM FOR FRIENDS
- PROJECT
- PUZZLING QUESTIONS
- QUOTES
- RIDDLES
- SARASWATI VANDNA
- SCIENTIFIC FACTS
- SMS
- SOCIAL
- SOCIAL MEDIA
- SOMETHING TO SHARE ON FACEBOOK
- STORY
- THEOREM
- THOUGHTS
- TONGUE TWISTER
- VANDNA
- what do you mean by knowledge
- what do you mean by study
- कविता
- कहानी
- वंदना
Powered by Blogger.











